Thursday, February 11, 2010

डोंट ट्राई टू ऑफ ..............................

करोडो युवाओं के दिल की धड़कने तेज़ हो गयी हैं ! आँखों से नींद गायब ! मन में बेचैनी !अब तो उनकी रातें सपनों के साथ ही गुजरती हैं या यूँ कहें की अब तो उनकी रातें सपनों के साथ ही पूरी होती हैं ! बिना सपने के कोई रात ही नहीं !खैर रात तो किसी तरह गुजर जाती है पर जरा सोचिये दिन का क्या होता होगा !शायद पुरे दिन सर पर हाथ रखे किसी गंभीर मुद्दे का हल ढूढ़ रहे हो !तो एक तरफ खुली हुई आँखे आसमान को फाड़ फाड़ कर देख रही है !सोच रहे हैं आखिर कैसे मिला जायेगा ,क्या कहूँगा ,क्या गिफ्ट करूँगा, तमाम सवाल मन को कौंध रहे हैं !उपर्र से जालिम इस दुनिया की नज़र !देख नहीं सकता ये !एक पल के लिए भी किसी को सकूँ से देखना उसे नहीं भाता !ये भी नहीं सोचता की आखिर साल में एक ही दिन की तो बात है !अगर इसी में वे खुश हैं तो क्या बुरे है !पर नहीं !तो भुगतो कौन भुँग्तेगा !एक तरफ तो कहने को हम विकसित हो रहे हैं दुसरे देशों को अपने पीछे छोड़ रहे है !पर लगता है की सोच वहो की वही है सौ साल पहले वाली !पर कुछ युआ ऐसी सोच वालो को सुधारने की कवायद शुरू कर दिए हैं जैसा की हमेशा होता है !जारी रहा तो कभी ना कभी सुधर ही जायेंगे !
वैलेंटाइन डे को लेकर कितने सपने देखते हैं ये युवा पर ये लोग एक ही झटके में तोड़ देते हैं !बर्दास्त की भी सीमा होती है !और ये सीमा हर बार कुछ लोग तोड़ते हैं ऐसे में ये हैरान परेशान युवा भी जवाब देना शुरू कर दिए हैं !आखिर लोकतांत्रिक देश है ! पर यहाँ तो गज़ब हो गया राजनीती ने भी हाथ पव मारना
ऐसे में श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मुख पर कालिख पोतकर अपने को युवाओं का समर्थक के रूप में जताना कितना उचित है ये तो आने वाला समय ही बताएगा ! अब शायद राजनीती में एक और नएअद्ध्याय की शुरुआत हो गयी है! वह है सी दिन का भी इस्तेमाल करो !चलो कम से कम तो किसी को तो यंगिस्तान की खबर है !
इन महाशय को क्या जरुरत थी !कम से कम ये सोचा होता की अब भारत ,भारत नहीं आज़ाद भारत है ! जब उनको कोई परेशानी नहीं है तो आपको क्या परेशानी थी ! शादी तो करा न पाए उलटे अपना मुख ही काला करवा बैठे !खैर अब ये युवा अकेले नहीं है अब राजनीती भी साथ देना शुरू कर दी है ,देखते हैं अब अपना उल्लू सीधा करने का ये कौन तरीका है !

Sunday, January 3, 2010

जस्ने साल




नए साल की जस्न की तैयारी की शुरुआत बड़े ही जोर शोर के साथशुरू हुई.हो भी क्यों ना २०१० जो कुछ पलों में ही आने वाला था ! कहीं दो करोड़ के ठुमके लगे तो किसी को लाखों से हो संतोष करना पडा .शहर के बड़े बड़े होटल तमाम किस्म की रंगीनियों के साथ सराबोर हुई पार्टियों में डूबे हुए थे .कोई दो हजार का दारु पि रहा है ,तो कोई पब में जाकर अपनी रईसीका ठाठ बाट दिखा रहा है .जो जितना पिएगा ,जितने अलग अलग लोगों के साथ नाचेगा ,जिसके पास जितने ...............हो ...वह उतना ही बड़ा आदमी .एक तरफ इतनी तैयारी वह भी जस्न की और दूसरी तरफ चेहरे पर मासूमियत ,आँखों मेंएक ख्वाब लिए की शायद आज भर पेट भोजन का इंतजाम हो जाएगा के साथ ही एक छोटी सी बच्ची हाथ में गुलदस्ता लिए चिल्ला रही है बाबू जी ले लो बहुत सस्ता है ,सुबह से भूखी हूँ ,ले लो ना बाबू जी ,बाबू जी ........लेकिन बाबू जी को कोई फर्क नहीं पड़ता .वे तो किसी माल से शोपिंग करेंगे और साथ में होंगी ..............फिर बाबू जी क्यों ले ! सड़क छाप गुलदस्ता .पर बाबू जी को क्या पता यह उनकी एक दिन के सिगरेट से भी सस्ता है .एक तरफ कोक्क्टेल पार्टी हो रही है तो दूसरी तरफ शायद इस दिन भरपेट भोजन मिल जाए की आशा .कितनी अजीब दस्ता है नये साल की .काश इसे हम बदल देते ?

Wednesday, November 11, 2009

वो लम्हे

आज लाखों हैं पास ,मगर एक कौड़ी की दरकार थी कभी
इन सिम्त पहाडों में धूल उड़ती है ,जिन पहाडों में नदी थी कभी
वक्त ने उसे औरत बना दिया ,मेरी नजरों में जो लड़की थी कभी

Saturday, November 7, 2009

हसीनों का दीवाना

बहुत समय के बाद हाजिर हुआ हूँ जनाब | लेकिन घबराइये नहीं आपके लिए लेकर आया हूँ रियलिटी शो हसीनों का दीवाना | जी हाँ राखी का स्वयम्बर , पति-पत्नी और ,सच का सामना के बाद ,आने वाला है ये शो | जी हाँ आने वाले समय में इसी तरह के शो देखने को मिलेंगे | चैनलों ने सच के सामना में सवालों से आपको रूबरू करा दिया है अब बारी है कुछ देखने की भी | देखिये हसीनाओं के साथ कैसे खेला जाता है | कौन सबसे अच्छा खेल सकता है क्योंकि सवाल इनाम का भी है तो खेलने वाले जरुर खेलेंगे | और हम आप जरुर देखेंगे |हाँ ये बात अलग है की अकेले में देखा जाए तो बात ही कुछ और हो |
क्यों अभी से मन में तरह -तरह के ख्याल आने शुरू हो गये |दिल थाम के बैठिये कहीं ऐसा हो की अकेले में तो देखना ही है साथ ही कमरा भी बंद करना पड़े | और शायद ये तब तक करना पड़े जब तक ये दुनिया है , महफिल है , हम है ,आप है और हमारे थियेटर महाराज चैनल जी हैं |सुचना मंत्रालय तो कुछ करेगा नही |वह तो इन्हीं को दिखाने या दिखाने का अधिकार दे रखा है | करे भी तो क्या करे ? उनको भी तो थियेटर में दिखना है |डर है कहीं दिखाने के चक्कर में हम दिखना बंद हो जाएँ | तो भैया कौन जहमत उठाये ,आख़िर दिखना तो सभी चाहते हैं |क्यों कुछ गलत कहा मैंने ! आख़िर आप भी तो देखना चाहते हो | फिर मंत्रालय क्या करेगा |आप ख़ुद बता दो क्या हिट है और क्या फ्लाफ |दिखना और दिखना ख़ुद बी ख़ुद बंद हो जाएगा |आख़िर फ्लाफ को थियेटर कब तक ढोएगा ? एक दिन ,दो दिन ,हप्ते भर ,महीने या साल |अंत में आजिज के बंद कर देगा |अरे भाई पैसे का भी तो सवाल है |क्योंकि पूरा मामला पैसे का ही तो है |
अब आप सोचिये कमरे में बंद होना है या बहार आना है | एक बात का ध्यान रखियेगा बाहर का जीवन क्या होता है यह पिजड़े में कैद पक्षी से पूछो | मगर आप कैद आने की नौबत मत आने दो अभी समय है | अरे यार आजाद पक्षी की बात ही कुछ और है |जब पूरे परिवार के साथ बाहर बैठेंगे तब ख़ुद बी ख़ुद जान जायेंगे |अगर ऐसा नहीं हुआ, तब आप उस घड़ी को देखने के लिए अपने को अभी से तैयार कर लीजिये जब आप का बच्चा कमरे में होगा और आप बाहर |यही नहीं बंद कमरे का आलम यह होगा की वह अवशाद के चंगुल में होगा और आप से कहेगा पापा -पापा मैं भी हसीनों का दीवाना बनूंगा |तब आपको अपनी गलती का अहसास होगा आख़िर शुरुआत तो आपने ही की थी बंद कमरे से | सो अभी समय है फ्लाफ को फ्लाफ और हिट को हिट करने में जुट जाइये |आगे आपकी मर्जी|
आइये ट्रेलर देख लीजिये शायद बच्चों के भविष्य के बारे में कुछ शोचें | वरना वे भी ऐसा ही करेंगे और आपकी शाख की वाट लग जायेगी |



Saturday, July 25, 2009

कैसी दुनी ......


वाह रे मेरा देश ,वाह रे मेरा क़ानून दांज़ देनी होगी यहाँ की जनता को .मुम्बई में छात्रा के साथ गैंग रेप हो रहा है तो पटना में महिला के कपड़े फाड़े जा रहे है .सोचिये कितनी बहादुर है ये जनता और ये क़ानून .जो आंखों से दिखाई देता है नहीं दिख रहा है . देखने की जहमत कौन उठाएगा शायद सच है !पर सूर्यग्रहण देखने के लिए आँख ही काफी नही लगती तभी तो लोग दूरबीन ................................... आख़िर कब तक दूरबीन का सहारा रहेगा आँखों को खोलो और जागो .